Advertisement

पूज्य संयम रत्न विजय सूरिश्रीजी महाराज साहब का भव्य नगर प्रवेश

पूज्य संयम रत्न विजय सूरिश्रीजी महाराज साहब का नगर प्रवेश अत्यंत भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, मंगल स्वागत एवं जयघोष के साथ उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया।
पूज्यश्री का विहार सदर लैंड से प्रारंभ होकर कमला टावर स्थित श्री कांच का मंदिर तक हुआ। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूज्यश्री का स्वागत किया।
श्री कांच का मंदिर पहुंचने के उपरांत पूज्य संयम रत्न विजय सूरिश्रीजी महाराज साहब ने अपने प्रेरणादायी व्याख्यान में धर्म, संयम, सदाचार, आत्मकल्याण एवं मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्ममय जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर बिरहाना रोड जैन मंदिर में विराजमान पूज्य साध्वीश्रीजी भी उपस्थित रहीं तथा उन्होंने भी अपने पावन सान्निध्य से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय भंडारी, संजय भंडारी, अशोक भंडारी, गोस्वाल साहब, लवली जैन, प्रिंस दीपक जैन,अमित जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नगर प्रवेश एवं धर्मसभा का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूज्यश्री के प्रेरणादायी प्रवचनों का लाभ प्राप्त कर धर्म, संयम एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh