Advertisement

आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधायक निधि से कानपुर बार एसोसिएशन में प्याऊ घर एवं शौचालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

कानपुर नगर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को अपनी विधायक निधि से कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में स्थापित प्याऊ घर एवं शौचालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने परिसर का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारी एवं आमजन भी बार एसोसिएशन परिसर में आते हैं। ऐसे में परिसर में बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्याऊ घर एवं शौचालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य विधायक निधि से कराया गया है।
विधायक ने कहा कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता सहित आमजन से जुड़े आवश्यक कार्यों के साथ-साथ अधिवक्ता समाज की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
उद्घाटन अवसर पर कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ‘लल्लन’, महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बाजपेई, कपिल दीप सचान, अभिषेक तिवारी, मनोज द्विवेदी, शशिकांत पांडे, आदित्य सिंह, हरिओम पांडे, स्वतंत्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने विधायक निधि से कराए गए कार्य के लिए विधायक अमिताभ बाजपेई का आभार व्यक्त किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh