दो दिवसीय अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन पूर्णचंद्र विधानिकेतन के सभागार में आयोजित की गई, यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। इस प्रतियोगिता में शहर 14 स्कूलों के लगभग 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने किया। इसके उपरान्त प्रधानाचार्य विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए एक प्रेरक कहानी द्वारा उनका उत्साह-वर्धन किया।
48 केजी भारवर्ग में पी सी वी एन के उत्कर्ष जैन ने गोल्ड इसी स्कूल के आशुतोष सैनी ने सिल्वर व दयानंद दीनानाथ के आदर्श यादव ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
53 केजी भारवर्ग में पी सी वी एन के युवराज पोरवाल ने गोल्ड, दून इंटरनेशनल स्कूल के रूद्रवीर पाठक ने सिल्वर एवं डी पी एस आज़ाद नगर के निहाल तिवारी ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
59 भार वर्ग में पी सी वी एन के तेजस तिवारी ने गोल्ड, श्रीराम एजुकेशन सेंटर, पनकी के आदित्य शुक्ला सिल्वर, दुर्गा प्रसाद के अभिषेक मिश्रा ने ब्रोंज़ मेडल प्राप्त किया।
66 केजी भार वर्ग में डी डी ई सी के संक्षम ने गोल्ड, डी पी एस कल्याणपुर के ध्रुव कश्यप सिल्वर एवं डी डी ई सी कृष्णा तिवारी नेने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
74 केजी के उपर की प्रतियोगिता आज पूर्णचंद्र स्कूल के प्रांगण में होगी।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















