Advertisement

सीएसए कुलपति ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों/छात्रों को दी शुभकामनाएं

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शिक्षकों/छात्रों को शुभकामनाएं दी। कुलपति ने कहा कि गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्‍वरः। गुरुः साक्षात्‌ परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः॥ आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पावनगुरूपूर्णिमा के पुनीत अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों/छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि गुरु न मात्र ज्ञान का स्रोत हैं। बल्कि वे स्वयं जीवन मूल्य, दर्शन , राष्ट्रोत्थान तथा संस्कृति के प्रबल तथा प्रखर संवाहक भी हैं। गुरु पूर्णिमा हमें यह स्मरण कराती है कि जीवन में आध्यात्मिक और बौद्धिक उन्नयन का मूल आधार गुरु के चरणों में समर्पण के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं । उन्होंने आगे यह भी कहा कि गुरु शिष्य परम्परा ही भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरूदण्ड की तरह है। कुलपति ने कहा कि जो साधना से सम्भव नहीं, वह गुरू भक्ति के परम भाव से प्राप्त की जा सकती है। अत: यह समय की मांग है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को कदापि न भूलें और आज जब विश्व शिक्षा की पुनर्रचना और मूल्यों के अन्वेषण तथा इसकी पुन: स्थापना के लिए लालायित है। उसमें गुरु शिष्य परम्परा रामबाण की भूमिका निभा सकती है।इसके लिए अपने विश्वविद्यालय के शिक्षकों/छात्रों को भी और अधिक अग्रसर होना चाहिए ।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh