Advertisement

महिला महाविद्यालय में “नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा” का शुभारंभ, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत महिला महाविद्यालय, किदवई नगर, कानपुर में 28 जुलाई 2026 से 8 अगस्त 2026 तक नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
पखवाड़े के शुभारंभ 28 जुलाई 2026 को महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रोफेसर प्रतिभा श्रीवास्तव ने छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है तथा नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।
29 जुलाई 2026 को अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
एनसीसी प्रभारी डॉ. आकांक्षा शुक्ला, एनएसएस प्रभारी डॉ. नम्रता पांडे एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंजू श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रोफेसर साधना पांडे, प्रोफेसर ममता दीक्षित, प्रोफेसर दीपाली निगम, प्रोफेसर प्रीति द्विवेदी, प्रोफेसर वंदना शर्मा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. सदफ निज़ाम तथा डॉ. सबा यूनुस सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु अपना सक्रिय सहयोग देने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में बच्चों ने सफाई भी की तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना श्रमदान किया l
महाविद्यालय में पखवाड़े के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, जन-जागरूकता रैली एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित की जाएगी।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh