Advertisement

संत श्री आशारामजी आश्रम में सम्पन्न हुआ भव्य गुरुपूर्णिमा-महोत्सव

कानपुर नगर। संत श्री आशारामजी बापू आश्रम मैनावती मार्ग कानपुर में बड़ी संख्या में संपूर्ण प्रदेश से आये श्रद्धालुओं ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया। गुरुपूर्णिमा के निमित्त आश्रम में सुबह गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। दूर-दूर से आये भक्तों ने गुरु-पादुका पूजन, मानस गुरु-पूजन एवं प्रार्थना की और अपने गुरुदेव के शीघ्र दर्शनप्राप्ति हेतु जप-संकल्प किया। सत्संग भवन सहित पूरा आश्रम भक्तों की भीड़ से भरा रहा। अपने गुरुदेव को मन-ही-मन याद करते हुए भक्त भाव-विभोर होते नजर आये।
श्रद्धालुओं को प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं ने बापू द्वारा सिखाये गये परोपकार, संयम, सदाचार, कर्तव्यपालन, संस्कृतिरक्षा, गौ-सेवा, समाज-सेवा के आदर्शों पर और आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुखी, स्वस्थ व सम्मानित जीवन के गुर सिखाने वाली आश्रम से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘ऋषि प्रसाद’ की जयंती भी मनाई गयी। ऋषि प्रसाद को घर-घर पहुँचाने वाले सेवाधारियों ने बताया कि इस पत्रिका को पढ़ने वाले लाखों पाठकों के जीवन में खुशहाली आयी है व परिवार में माहौल सुख-शांतिप्रद हुआ है।
ट्विटर एवं सोशल मिडिया के माध्यम से पाठकों ने ऋषि प्रसाद पत्रिका की विशेषताओं को जनमानस तक पहुँचाया। देश-विदेश में फैले बापू के भक्तों ने गुरुपूर्णिमा के निमित्त सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सदगुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
देश-विदेश के संत श्री आशारामजी बापू आश्रमों में गुरुपूजन, जप, ध्यान, सत्संग-श्रवण, पादुका-पूजन, गरीबों को भोजन व जीवनोपयोगी सामग्री वितरण आदि करके गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया एवं हजारो हजार के संख्या में भक्तो ने दर्शन एवं भोजन प्रसाद का लाभ प्राप्त किया।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh