Advertisement

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीसीपी वेस्ट ने लिया जायजा, बिठूर के घाटों का किया निरीक्षण

कानपुर में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने बिठूर के उदरा घाट, पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट और रानी लक्ष्मीबाई घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। घाटों पर बैरिकेडिंग, आने-जाने के रास्ते, लाइटिंग, साफ-सफाई, गोताखोरों की तैनाती, जल पुलिस, लाइफ जैकेट, मोटरबोट और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को भी देखा।

डीसीपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सबसे पहली प्राथमिकता दें। उन्होंने प्रमुख धर्मगुरुओं से भी मुलाकात की और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुगम दर्शन और आपसी समन्वय बनाए रखने को लेकर चर्चा की। इस दौरान धर्मगुरुओं के सुझाव भी लिए गए।

निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी (सदर) के साथ पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh