Advertisement

जन्मदिवस पर विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री वितरण हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमति मांगी — विधायक अमिताभ बाजपेई

आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उपयोग की सामग्री, जैसे स्टेशनरी, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं “तिथि भोजन” कार्यक्रम से संबंधित प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर श्री हरीओम सिंह से आवश्यक अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में भी विधायक अमिताभ बाजपेई अपने जन्मदिवस के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी, स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षिक सामग्री का वितरण करते रहे हैं, जिससे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि उनका उद्देश्य सदैव बच्चों के शैक्षिक विकास में सहयोग करना तथा शासन के नियमों एवं निर्देशों का पूर्ण सम्मान करते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के उपरांत यह कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh