Advertisement

शराब माफिया राजनैतिक संरक्षण में अवैध शराब बनाने व बेचने का गोरखधंधा पूरे प्रदेश में चल रहा है: शराबबंदी संयोजक मोर्चा

कानपुर, शराबबंदी संयुक्त मोर्चा ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान कहा कि रामराज्य को साकार रूप देने में अवैध धन्धा शराब का चलन सबसे बड़ी बाधा है। आशा है कि आप शीघ्र ही शराब बन्दी का कानून बनाकर गरीबों मजदूरों व समाज के कमजोर वर्गों का भला करेंगे। आपसे निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करने की मांग की जाती है 1 अपराध और दुर्घटनाओं की जननी शराब को पूरे राज्य में लाटरी की भांति प्रतिबन्धित करने एवं शराब बन्दी कानूनी बनाने का कार्य करेंगे। प्रदेश में वैध व अवैध तरीके से चलाये जा रहे शराब बनाने के कारखानों को तत्काल बन्द किया जाये! अब तक जहरीली शराब की घटनाओं की न्यायिक जांच करा कर दोषियों को कठोर से कठोर दण्ड दिया जाये। भगवान राम व कृष्ण की जन्म भूमि अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट, काशी (वाराणसी) समेत सभी धार्मिक स्थलों में चल रहे शराब के ठेके शीघ्र ही बन्द किये जायें। पूजा घर (मन्दिर, मस्जिद) स्कूल व अस्पताल तथा दलित बस्तियों से शराब के ठेके बन्द कराये जायें। जहरीली शराब की घटनाओं से घटने वाली घटना से मृतक परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाये व 220 लाख मुआवजा दिया जाये। ज्ञापन के दौरान

शाकिर अली उस्मानी , प्रदेश संयोजक सुल्तान सिंह , मनोज बाल्मीकि, सोनेलाल गौतम, सुभाषिनी चतुर्वेदी, आर पी सिंह और महेश कटिहार आदि लोग रहे।.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh