Advertisement

कानपुर। राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने लंबित सूचनाओं के निस्तारण के लिए नगर निगम में 3 दिनों तक लगातार सुनवाई की। अंतिम दिन वह नगर निगम के अधिकारियों से संतुष्ट दिखे। शिकायतकर्ताओं के नदारद रहने पर उन्होंने नाखुशी जाहिर की। कहां की सूचना का कानून विभागों में पारदर्शिता लाने के लिए बनाया गया। लेकिन कुछ लोगों ने इसे धंधा बना लिया है। वह समाज के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए आरटीआई डालते हैं। उनकी ओर से सैकड़ों की संख्या में अनावश्यक सूचनाएं मांगते हैं। इससे आयोग का समय बर्बाद होता है। उन्होंने बताया कि 3 दिनों में 108 से अधिक लंबित सूचनाओं का निस्तारण करवाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग किया। नगर आयुक्त से कहा गया है कि वह विभाग से भी लोगों को सूचनाएं देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि आयोग तक लोगों को ना जाना पड़े।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh