Advertisement

महापौर ने एनसीसी कैडेटों को दिए प्रमाण पत्र

 

सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नरौना चौराहा स्थित अमर गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा का सुंदरी करण कराया और झंडा रोहण किया एनसीसी कैडेट्स ने झण्डे को सलामी दी। सभी एनसीसी केडेट्स को सहभागिता प्रमाण पत्र दिये गये। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने नरौना चौराहा स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा और प्रतिमा स्थल का सुंदरी करण कराकर झण्डा रोहण कार्यक्रम का अयोजन किया झण्डा फहराते हुये कार्यक्रम की मुख्यातिथि महापौर प्रमिला पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को याद करते हुऐ कहा कि यह आजादी हमारे ऊपर भारत माता के अमर शहीदों का कर्ज है इस कर्ज का बदला हमे अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाकर चुकाना है । कार्यक्रम में यूपी 17 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झण्डे को सलामी दी। ज्योति शुक्ला ने सभी एनसीसी केडेट्स को सहभागिता प्रमाण दिया कार्यक्रम का संचालन डॉ परवेज अख्तर, धर्मेन्द्र शुक्ला ने किया। मुख्य रूप से ज्योति शुक्ला, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, सरदार हरमीत सिंह गुलाटी, शशिप्रभा सिंह, शिवानी त्रिवेदी, नीलोफर, जमीर अहमद उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh