Advertisement

ज्योति शुक्ला ने किया टॉप एलएलबी परीक्षा में 79 प्रतिशत अंक

जैसा की आप भी जानते ही होगें की हिंदी कहावत में कहा जाता है की “होनहार बिरवान के होत चीकने पात” का अर्थ होनहार की छवी पलने में ही दिख जाती है। वहीं से समझ जाते है की यह व्यक्ति आगे चलकर कुछ अच्छे कार्य करेगा, नाम रोशन करेगा, और हमेशा प्रगति की राह पर बढ़ता रहेगा। कुछ ऐसा ही ज्योति में है। बताया जा रहा है की ज्योति में बचपन से ही कुछ कर दिखाने और बुद्धिमानी की छवि दिखाई देती थी। सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक ज्योति शुक्ला आज समाज सेवा के क्षेत्र में जाना माना नाम है। ज्योति शुक्ला और उनकी टीम समाज सेवा के कामो में हमेशा आगे रहती है आम दिनों की बात हो या फिर कोरोना काल ज्योति शुक्ला जनहित के कामों में हमेशा डटी रहती है इसी के साथ साथ ज्योति शुक्ला शिक्षा को भी महत्व देना नही भूलती इसी के चलते विधि स्नातक परीक्षा में 79फीसदी अंक हासिल कर ज्योति शुक्ला ने साबित कर दिया कि होनहार बिरवान के होत चीकने पात उनकी इस उपलब्धि पर धर्मेन्द्र शुक्ला, डॉ परवेज अख्तर, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शशिप्रभा सिंह, सरदार हरमीत सिंह गुलाटी, शिवानी त्रिवेदी, पूनम ओझा, पूनम बाजपेयी, लक्ष्मी सिंह ने प्रमुख रूप से बधाई दी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh