Advertisement

संपूर्ण नारी जाति का अपमान है : विजय सिंह मर्तोलिया

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को झाड़ू लगाने लायक महिला कहने पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर विरोध जताया गया। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि यह केवल प्रियंका गांधी का ही अपमान नहीं है बल्कि संपूर्ण नारी जाति का  अपमान है। स्वच्छता अभियान में लगे सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवीओ का भी अपमान हुआ है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। हम कांग्रेस जन इसका विरोध करते हैं। सफाई कर्मियों के सम्मान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कबाड़ी मार्केट राज्य बीमा अस्पताल एवं मरियमपुर अस्पताल में तिरंगा झंडा लेकर प्रियंका गांधी के पोस्टर को झाड़ू लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh