Advertisement

पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के किये व्यापक इंतजाम – घाटों की तीसरी आंख से होगी निगरानी

कानपुर
– 8 नवंबर को धूमधाम से मनाई जायेगी कार्तिक पूर्णिमा
– पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के किये व्यापक इंतजाम
– घाटों की तीसरी आंख से होगी निगरानी
देशभर में 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जायेगी। जिसके चलते कानपुर में भी विभिन्न घाटों पर लाखों की संख्या में श्रृद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगायेंगे। इसी को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने दुरूस्त इंतजाम किये हैं। जिससे श्रृद्धालुओं को स्नान करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
आपको बताते चलें कि, कानपुर के बिठूर, अटल घाट, परमट, सरसैया घाट समेत कई स्थानों पर सुबह से ही भक्त कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करेंगे। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की है। वहीं, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि, स्नान के चलते घाटों पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ ही घाटों पर गोताखोरों के साथ जल पुलिस को भी तैनात किया जायेगा। उन्होने बताया कि, शहर के कुछ इलाकों में रूट डायवर्जन भी रहेगा। किसी भी श्रृद्धालु को दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा, इसके साथ ही सीसीटीवी से घाटों की निगरानी होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh