Advertisement

मनीराम बगिया गारमेंट एसोसिशन ने अध्यक्ष महामंत्री को माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया

कानपुर, मनीराम बगिया गारमेंट एसोसिशन ने संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का स्वागत समारोह आयोजन किया जिसमें राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी कोषाअध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का माला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया l इस अवसर पर क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी सुरेश अवस्थी  को स्वागत कर माला पहनाया गयाl इस अवसर पर मनीराम बगिया युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिशन गुप्ता ने कानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया l
अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता से निवेदन किया कि वह अपनी समस्याओं से अवगत कराएं और उसके निवारण का आश्वासन उन्होंने यह भी बताया कि जो भी समस्याएं हैं वह अपनी लिखित रूप में प्रदान करें l सुरेश अवस्थी ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं रहेंगी उनका निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा l
सम्मान समारोह के अवसर पर राकेश गुप्ता, विराट गुप्ता, संतोष गुप्ता ,वेद प्रकाश गुप्ता ,दीपक अरोरा, विशाल गुप्ता, सचिन , सौरभ त्रिवेदी, रमेश गुप्ता पप्पू ,आदि व्यापारी मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh