Advertisement

सांसद पचौरी नें बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर के प्रथम चरण के कार्य प्रगति का किया निरीक्षण ..

सांसद पचौरी नें बाबा आनंदेश्वर कोरिडोर के प्रथम चरण के कार्य प्रगति का किया निरीक्षण …

कोरिडोर के रास्ते मे आरहे अवैध कब्जोँ को जल्द हटाये जाने के अधिकारीयों को दिए निर्देश…..

कोरिडोर बनने में आ रही बधाओं को हटावाने में सांसद नें क्षेत्रीय जनता से सहयोग की अपील की..

बोले डीएम से कह कर गरीबों को दिलवाऊंगा मकान..

कानपुर नगर। काशी कि तर्ज़ पर कानपुर में परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम को भव्य कोरिडोर का रूप दिए जाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है जिसके प्रथम चरण में स्मार्ट सिटी अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से वीआईपी रोड से लेकर परमट पुलिस चौकी तक बनाये जारहे रास्ते को चौडीकरण किया जारहा है जिसके अंतर्गत नालों को पाट कर उसपर दो पहिया व चार पहिया पार्किंग बनायीं जाएगी साथ ही आरसीसीरोड पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी होंगी। जिसका शुभारम्भ नगर सांसद सत्यदेव पचौरी के कमलों द्वारा नरियल फोड़ कर विगत तीन माह पूर्व किया गया था ।
सांसद सत्यदेव पचौरी का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के कारण शनिवार को उनके द्वारा उक्त कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वीआईपी रोड से परमट चौकी तक पैदल चल कर स्वयं कार्य प्रगति का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर.के.सिंह को कोरिडोर के पहले चरण में आरही बधाओ व अतिक्रमणो को शीघ्र हटवाने का निर्देश भी दिया।
उन्होंने मीडिया से बताया की काशी की तर्ज पर बाबा का यह दरबार बनवाना चाहता हूं यह मेरा सपना है की कानपुर वाशी भी शीघ्र इस भव्य कोरिडोर के रास्ते से होकर बाबा के दर्शनों का लाभ पा सके उन्होंने निरीक्षण के दौरान रास्ते में आरहे अखाड़े के सामने बने एक मंदिर व सुलभ शौचालय को अनयंत्र शिफ्ट करने , व अतिक्रमणो को शीघ्र हटा कर रास्तो को और चौड़ा करने के लिये निर्देशित किया साथ ही क्षेत्रीय जनों से कोरिडोर बनने में सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा की जिन गरीबों के आशियानें कोरिडोर के रास्ते में आरहे है उन्हें जिलाधिकारी से कह कर अनयंत्र स्थान पर मकान दिलवानें को सिफारिश करूंगा पर अवैध कब्जेदारो के लिये कोई रियायत नही है।

 

6 करोड़ की लागत से सम्पन्न होगा कोरिडोर का प्रथम चरण का कार्य…

अब तक 50 % ही पूरा है प्रथम चरण का कार्य….

आपको बता दें कि स्मार्टसिटी अंतर्गत आनंदेश्वर कोरिडोर के तीन चरणीय सम्पन्न होने वाले भव्य कोरिडोर कार्यक्रम के प्रथम चरण में कुल 6 करोड़ कि लागत से वीआईपी रोड से लेकर परमट चौकी तक सुंदरीकरण व रोड चौडीकरण का कार्य होना है जिससे हजारों कि संख्या में प्रतिदिन बाबा के दर्शनों को आने वाले भक्तों के लिये सुगम मार्ग, प्रकाश व्यवस्था व वाहनों के लिये पार्किंग स्टैंड बनाया जारहा है । दरबार तक आने वाले भक्तों के लिये यह मार्ग वीआईपी रोड से ज़ुडा है और आने वाले रास्ते में इसके दाहिने तरफ बने नालों पर स्लेप डालकर सड़क को लगभग 40 फिट चौड़ा किया जारहा है । साथ ही टेफ्को कि साइड पर वाहनों को खड़ा करने के लिये पार्किंग स्टैंड, सुंदरकरण का मार्ग वीआईपी रोड पेट्रोल पम्प से लेकर मंदिर गेट पुलिस चौकी तक कि रोड को चौड़ा किया जारहा है जोकि अपने अंतिम पढ़ाव के करीब है।

कानपुर वासियों की आस्था का केंद्र बाबा आंनदेश्वर का भव्य कोरिडोर बनना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट : पचौरी…

सांसद पचौरी ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मेरे कार्य काल में सम्पूर्ण उत्तर भारत के आस्था के केंद्र कहे जाने वाले बाबा आनंदेश्वर धाम का कोरिडोर बनने जा रहा है। मुझे विश्वास हों गया है कि जल्दी ही शहर वासियों का यह स्वप्न पूर्ण होगा। जिसके प्रथम चरण का कार्य अपने अंतिम पढ़ाव पर है और द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा जिसका निरीक्षण भी बीते दिनों मेरे द्वारा किया जाचुका है जिसमे आने वाली हर बधाओ को दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिये ज़ब बाधायें आएगी तों उनका सामना भी किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि जिस तरह काशी में कोरिडोर निर्माण के समय स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया है वैसे ही मुझे विश्वास है नगर वाशियो के साथ स्थानीय जनमानस भी इस पुण्य कार्य में पूर्ण सहयोग देगा ।

.

—- इन तीन चरण में बन कर तैयार होगा भव्य आनंदेश्वर कोरिडोर —

पहला चरण — वाहन पार्किंग व मार्ग चौड़ी एवं सुंदरकरण…

दूसरा चरण — बाबा आनंदेश्वर दरबार तक जाने का वैकल्पिक रास्ता….सेल्फी पॉइंट एवं अटल घाट कि तरह गंगा घाट व आरती स्थल का सुंदरीकारण

तीसरा चरण — ...मुख्य मार्ग से अंदर दरबार तक जाने के रास्ते का होगा सुंदरीकरण

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh