Advertisement

नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल इम्प्लाइज ग्रुप-सी का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुजरात पंजाब विरादरी धर्मशाला, 111A/405, 80 फीट रोड, अशोक नगर निकट आर० के० नगर डाकघर, कानपुर-208012 में नेशनल एसोसिएसन आफ पोस्टल इम्प्लाइज ग्रुप सी कानपुर नगर मण्डल का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रारम्भ हुआ जिसमें सर्वप्रथम सभी आए हुए सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० अरुण यादव जी अधीक्षक रेल डाक सेवा झाँसी मण्डल ने भाग लिया व लखनऊ से पधारे श्री आर० एस० यादव जी पूर्व प्रांतीय मंत्री, श्री आर० पी० मिश्रा जी प्रांतीय मंत्री एन०ए०पी०ई० ग्रुप सी पू०पी० सर्किल व श्री जे० पी० यादव जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा विभाग द्वारा लागू की गयी योजनाओं के बारे में उपस्थित कर्मचारियों को जानकारी दी गयी कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम एवं अन्य विभागीय समस्याओं व रिक्त पड़े पदों को शीघ्र अति शीघ्र भरे जाने की जोरदार तरीके से मांग उठाई इसके उपरांत नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें ग्रुप सी संवर्ग में श्री संतोष सिंह भदौरिया को निर्विरोध अध्यक्ष, श्री सैयद अनवार हुसैन रिज़वी लगातार आठवीं बार निर्विरोध मण्डलीय सचिव एवं श्री सुनील कुमार तिवारी लगातार तीसरी बार निर्विरोध मण्डलीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। साथ ही अन्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित किए गए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री विपिन साहू, श्री शैलेंद्र कुमार तिवारी, श्री नरेंद्र द्विवेदी, श्री दीपक कुशवाहा, श्री रोमेश कुमार सिंह, श्री दीपक राजपूत, श्री इमरान खान, श्री अशीष जायसवाल, श्री पुरस्कार वर्मा, श्री अमरनाथ, श्री सुनील पाल, श्री आदित्य प्रताप सिंह, श्री आशीष यादव, श्री कृष्णेश सचान, श्री शिवम सैनी, श्री अनादी कनौजिया, श्री अमित सिंह, आदि ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh