Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जागरुगता व सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जागरुगता व सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  जिसमें कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यालय जिला पंचायत अधिकारी द्वारा आज कैलाश भवन, सभागार, सी०एस०ए० में कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के प्रति जागरुगता बढानें व ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, ग्रामीण क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने, ग्राम सुरक्षा समितियों के प्रभावी क्रियान्वन सहित सुरक्षा के सुदृढीकरण सम्बन्धी अन्य विभिन्न विषय रहे।
इस दौरान कानपुर नगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत किए जा रहे विशेष प्रयासों की भी जानकारी दी गई। कानपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों व व्यापारियों द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गये हैं। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त /नोडल अधिकारी ऑपरेशन त्रिनेत्र, बी0डी0ओ0, ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारी, समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh