Advertisement

गोकशी के आरोप में युवक से मॉब लिंचिंग

गोकशी के आरोप में युवक से मॉब लिंचिंग।
जुए के विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

कानपुर कैन्ट के छबीले पुरवा इलाके में शुक्रवार शाम को एक युवक को गोकशी के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ ने बेरहमी से पीटा। भीड़ ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, और लहूलुहान कर दिया। जबकि उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया और उसे हिरासत में ले लिया,भीड़ से आरोपित युवक को पुलिस ने छुढ़ाया,आक्रोशित बजरंगदल के लोग नारेबाजी करने लगे ,,
पुलिस के अनुसार, मामला जुए में रुपए जीतने से जुड़ा है, जिसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान मेहताब आलम के रूप में हुई है, जो उन्नाव जिले के गंगाघाट का रहने वाला है।
शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि छबीले पुरवा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर बड़ी संख्या में लोग, जिनमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे, मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने वहां मौजूद चार युवकों को दौड़ाया, जिनमें से एक, मेहताब आलम नाम का व्यक्ति पकड़ा गया। भीड़ ने उसे गोकशी के आरोप में पीटना शुरू कर दिया, जबकि बाकी तीन युवक भागने में सफल रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh