Advertisement

वार्ड 14 पार्षद शालू सुनील कनौजिया द्वारा सीवर भराव के विरोध में सीवर चैम्बर में अर्ध समाधि ली

लगातार डेढ़ साल से मैट्रो के चलते सीवर भराव से जूझ रहे लोगों के लिए जुही बम्बुरहिया निवासियों की समस्यायों से क्रोधित वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने जूही हमीरपुर रोड स्थित सीवर चैंबर में उतरकर सीवर के पानी में अर्ध समाधि ले ली पार्षद ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से मेट्रो द्वारा आधे अधूरे यूटिलिटी डायवर्सन के चलते जूही बम्बुरहिया धोबी तालाब तुलाराम का हाता सादिक अली का हाता जैसे क्षेत्रों में पिछले डेढ़ साल से सीवर भराव लगातार बना है लगातार मेरे द्वारा लिखा पढ़ी और लगातार धरना प्रदर्शन करने के बाद नवंबर में मेट्रो कॉरपोरेशन में 15 दिन में समस्या के निराकरण की बात कही थी लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक समस्या से निराकरण नहीं किया गया है जुही हमीरपुर रोड पूरी की पूरी क्षतिग्रस्त पड़ी है पानी की लाइन आधी अधूरी पड़ी है मैट्रो कारपोरेशन के इस रवैये से जनता को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इससे साबित होता है कि अधिकारी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं एक घंटे तक सीवर में घुसी पार्षद को सूचना मिलने पर जलकल जोन 3 की अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंच कर 48 घंटे में समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर पार्षद को बाहर निकाला, पार्षद ने कहा कि यदि 48 घंटे में निराकरण न हुआ तो वह पैदल लखनऊ जाकर मैट्रो विभाग की शिकायत करेंगी व मैट्रो का कार्य करने वाली फर्मों द्वारा किए गए यूटीलिटी डायवर्शन के जांच की भी मांग करेंगी , पार्षद के इस आंदोलन में किदवई नगर से व्यापारी नेता कमल उत्तम, अलंकार ओमर , हर्षित ओमर बालकृष्ण गुप्ता अशोक शुक्ला ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर बधाई देते हुए कहा कि वह जनता से जुड़े इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं पूर्व पार्षद व पार्षद पति सुनील कनौजिया ने कहा कि जिस तरह से मैट्रो का काम करने वाली फर्मों ने समस्या उत्पन्न की है उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय मैट्रो कारपोरेशन के एम डी चीफ सेक्रेटरी से मिलकर जांच कराना अति आवश्यक हो गया है!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh