Advertisement

रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया

कानपुर, रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर में नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छोटी-छोटी बालिकाएं देवी मां के स्वरूप में सज-धज कर सम्मिलित हुईं। विद्यालय की प्राचार्या सपना सिंह ने विधिवत रूप से कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। अमित कुशवाहा, वाणी, नीतू, सोनी, प्रज्ञा, प्रेरणा आदि शिक्षकों ने भी कन्याओं का पूजन कर उनके माध्यम से नारी शक्ति की महत्ता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि नवरात्रि केवल उपासना का पर्व ही नहीं, बल्कि नारी सम्मान, शक्ति और संस्कारों का प्रतीक भी है।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम से वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह से भाग लेकर इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh