Advertisement

भू-माफियाओं से त्रस्त महिला ने विकलांग बेटी संग कमिश्नर कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार,कमिश्नर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

 

कानपुर। दबंग भू-माफियाओं और अपराधियों से तंग आकर एक महिला ने अपनी 100% विकलांग बेटी के साथ सोमवार को कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार के कार्यालय में पहुंचकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई। हाथ में एक तख्ती लिए, जिस पर “जान-माल की सुरक्षा और न्याय दिलाइए” लिखा था, महिला ने हाथ जोड़कर कमिश्नर से मदद की अपील की। पीड़ित महिला मंजरी सकेरिया ने बताया कि पिछले एक वर्ष से वह भू-माफियाओं के उत्पीड़न का शिकार है। इन लोगों ने कई बार उसके पुश्तैनी मकान को जबरन हथियाने की कोशिश की है, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी हैं, और यहां तक कि उसे व उसकी विकलांग बच्ची को जान से मारने का प्रयास भी किया गया है। पीड़िता  ने बताया कि मंजरी सेकसरिया, पुत्री श्री सत्य प्रकाश कनोडिया, निवासी 45, टैगोर रोड, कैंट, कानपुर  कि रहने वाली है दिनांक 21 मार्च 2025 को शाम लगभग 5 बजे वह अपने पुश्तैनी बंगले/बगीचे नं. 3, नौरैया खेड़ा, थाना गोविंद नगर क्षेत्र, कानपुर गई थीं। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद भू-माफिया और अपराधियों ने उन्हें और उनकी दिव्यांग बेटी को घेर लिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं।उन्होंने बताया कि अपराधियों ने भीड़ जुटा ली और डराने के लिए चिल्लाने लगे “तुम अपनी संपत्ति में मत आना, वरना जान से हाथ धो बैठोगी।” किसी तरह वह अपनी बेटी के साथ वहां से जान बचाकर निकल सकीं। पीड़िता महिला ने यह भी बताया कि उक्त भू-माफिया कूट रचित दस्तावेजों और गुंडों के साथ मिलकर उनके पुश्तैनी बंगले में अवैध रूप से घुसपैठ कर चुके हैं और संपत्ति पर आपराधिक कब्जा जमा लिया है। विरोध करने पर उन्हें और उनकी मासूम बेटी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। कमिश्नर अखिल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और पीड़िता को हर संभव मदद व सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh