Advertisement

पोरवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह में वृद्धजनों को सम्मानित किया गया

पोरवाल मण्डल (रजि०), कानपुर नगर के संरक्षक मण्डल सदस्यों का सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह गुरुद्वारा बाबा नामदेव, आलू मण्डी किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी के समक्ष सम्पन्न हुआ कायक्रम की अध्यक्षता श्री शिवराम गुप्ता ने की। सम्मान समारोह में संरक्षक मण्डल के कर्मठ वरिष्ठ नागरिकजनों श्री इन्द्रनाथ गुप्ता (संयोजक), शिवराम गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, नाथूराम गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, राम किशोर पोरवाल, कमलेश चन्द्र पोरवाल सुनील कुमार पोरवाल प्रकाशवीर गुप्ता, काशी नाथ, जगत नारायण गुप्ता, शील पोरवाल, मथुरा प्रसाद गुप्ता एवं अनिल कुमार पुरवार (सभी सदस्य) का सम्मान शाल, मोतीमाला, पटका व फूलमाला एवं सम्मान पत्र देकर किया गया सम्बोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्ग दर्शक होते है इनके आचरण से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है इनकी दुआएं सुरक्षा कवच का काम करती है। मुख्य अतिथि ने सभी के  स्वस्थ जीवन की शुभ कामनाएँ दी कार्यक्रम में बृजेश पोरवाल, राजू पोरवाल, चन्द्रकान्त पोरवाल, अवध नारायण गुप्ता, अखिलेश चन्द्र पोरवाल, डा0 रवीन्द्र पोरवाल, देव कुमार पोरवाल, विजय पोरवाल, यशं पोरवाल, राजेश पोरवाल, आशीष पोरवाल, हरिहरनाथ गुप्ता, श्रीमती कमलेश गुप्ता, सरिता पोरवाल, शोभा गुप्ता, मिथलेश पोरवाल, रेखा पोरवाल, शशि पोरवाल, अंजली पोरवाल उपस्थित रहैं कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने फ़ूलों की होली का आनंद लिया!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh