Advertisement

वीके गैलेक्सी बैंकेट हाल का सांसद ने किया शुभारंभ

कानपुर। अगर आप किसी भी प्रकार की पार्टी करने के लिए सोच रहे हैं तो एक बार बर्रा बाई पास स्थित वीके गैलेक्सी बैंक्विट हॉल जरूर देखने जाय अत्यधिक साज से सुसज्जित बैंकट हॉल में 500 लोगों की पार्टी आसानी से संपन्न कराई जा सकती है। वैकेट हॉल का उद्घाटन बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने पूरे विधि विधान के साथ फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद बैंकट हॉल के ओनर वीरेंद्र गुप्ता तथा पार्टनर प्रवीण श्रीवास्तव ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। इस मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि वीके गैलेक्सी में 2 मिनी हॉल के साथ एक बड़ा हॉल है इसके साथ ही वाताअनुकूलित रूम भी बने हुए हैं ग्राउंड फ्लोर में रेस्टोरेंट भी बनाया गया है ताकि शहर वासी रेस्टोरेंट में आकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद भी उठा सकें प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि रेस्टोरेंट मे करीब 50 से अधिक लोगों की बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और बर्थडे पार्टी किटी पार्टी ही यहां पर आयोजित की जा सकती है। उद्घाटन के अवसर पर सुमित गुप्ता विशाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh