Advertisement

चाकू मारकर महिला को किया लहू लुहान

जाजमऊ में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज सिरफिरे ने गाली-गलौज कर महिला पर चाकू से वार किए। कांशीराम अस्पताल जाने के दौरान आरोपित ने पुलिस के सामने महिला पर फिर चाकू से हमला करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुन राहगीरों ने दौड़ाकर आरोपित को पकड़ लिया। फिर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

गोशाला की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद वह घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करती है। परिवार में एक बेटी है। बुधवार शाम काम कर घर लौट रही थी, तभी दबंग रज्जी ने जबरन रोक लिया और फिर शादी करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर आरोपित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन व पेट पर एकाएक कई वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को ई-रिक्शा से कांशीराम अस्पताल मेडिकल के लिए ले जा रही थी। तभी अस्पताल के पास आरोपित ने महिला कांस्टेबल के सामने फिर से चाकू से हमला करने की कोशिश की। चीख-पुकार सुन राहगीरों ने आरोपित को पकड़ने के बाद पीटना शुरू कर दिया। पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आरोपित को थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित रज्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh