Advertisement

जागेश्वर में ऐतिहासिक दंगल का 307 वां वर्ष

कानपुर

जागेश्वर में ऐतिहासिक दंगल का 307 वां वर्ष

150 महिला व पुरुष पहलवान दिखाएंगे दांव पेंच

ऐतिहासिक दंगल के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन

कानपुर के नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में होने वाली ऐतिहासिक दंगल के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, इस दौरान श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि नवाबगंज स्थित मंदिर परिसर में 21 जुलाई को दंगल होगा। महामंत्री प्रान श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार दंगल में देश के अलग-अलग राज्यों से 150 महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा ले रहा है जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वही मंदिर परिसर में अखाड़े की मिट्टी को मुलायम बनाने के लिए उसमें दूध माथा हल्दी मिलाया जाएगा, इस दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलिमा कटियार समेत अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। उधर दंगल संयोजक जितेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार बंगाल का पहलवान नकाबपोश भी हिस्सा ले रहा है जो की कुश्ती के दौरान अपने मुंह को नकाब से ढके रहता है इसी के साथ नेपाल से पहलवान शंकर थापा और पारस थापा महिला पहलवान में शिवानी ममता रिया समेत अन्य कई महिला पहलवान भी पुरुष पहलवानों से टक्कर लेंगी। पदाधिकारी का कहना है कि ऐतिहासिक दंगल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है कुश्ती के लिए अखाड़े को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh