Advertisement

ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा जिलाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधकर दिया आध्यात्मिकता का संदेश

ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा जिलाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधकर दिया आध्यात्मिकता का संदेश

“दादी ने जिलाधिकारी को एक लेख भी प्रदान किया, जिसमें उनके विषय में उल्लेख था कि वे अपने नम्र स्वभाव और निर्मल वाणी के माध्यम से सभी के लिए सहारा बने हुई हैं।”

कानपुर नगर, 06 अगस्त 2025

आज बी.के. दुलारी दादी आयु 96 वर्ष,राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बी.के. गिरजा दीदी, बी.के. सरोज बहन, बी.के. रूप किशोर भाई एवं बी.के. सुनील भाई कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) अपर जिलाधिकारी नगर,सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक रक्षा एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सच्चा रक्षा सूत्र वह होता है जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करे और बुराई से बचाए।

जिलाधिकारी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रशासनिक तंत्र को भी मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh