कानपुर। आरटीओ प्रशासन द्वारा लगातार ऑटो लोडर गाड़ियों का किये जा रहे चालान से परेशान होकर उत्तर प्रदेश ऑटो लोडर संयुक्त कल्याण समिति के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष राजीव जायसवाल उर्फ विक्की के नेतृत्व में कई मोटर मालिकों ने आरटीओ कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समिति से जुड़े मोटर मालिकों ने अपनी अपनी गाड़ियों की चाबी भी आरटीओ अधिकारी को सौंप दी। लोगों का गुस्सा देखा आरटीओ प्रशासन ने सूझबूझ के साथ उत्तेजित लोगों को शांत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जिला स्तर पर उन्हें अब जबरन परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन जो अधिनियम सरकार द्वारा बनाए गए हैं उसमें लोकल स्तर पर फेर बदल नहीं किया जा सकता आरटीओ प्रशासन की बात सुनने के बाद समिति से जुड़े लोगों ने निर्णय लिया है कि वह अपनी मांगों को लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों के समक्ष रखेंगे बावजूद उनकी मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा नहीं किया गया तो आगामी 10 अगस्त से प्रदेश के सभी मोटर मालिक एकजुट होकर फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल देंगे। इस दौरान राजीव जायसवाल राजू जायसवाल दिवाकर मिश्रा वसीम भाई राकेश दीपू गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक तरफ मोटर मालिकों को सौगात देने की बात करते हैं लेकिन उनका यह दोहरा चरित्र मोटर मालिकों को अब भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार से मांग करते हुए कहा कि अति शीघ्र अधिनियम की धाराओं को समाप्त किया जाए ताकि कारोबार करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
आरटीओ प्रशासन ने उत्पीड़न बंद न किया तो अर्धनग्न होकर होगा प्रदर्शन


















