Advertisement

तीज महोत्सव आयोजित कर किया रंगारंग कार्यक्रम

अग्रवाल समाज, महिला मंडल के तत्वाधान में ‘अग्रसेन भवन’ किदवई नगर, ‘के’ ब्लॉक में तीज महोत्सव का रंगारंग उत्सव आयोजित किया गया। तीज महोत्सव में करीब 150 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं उत्सव का आनंद उठाया। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए भारत माता एवं सभी प्रदेशों की सुंदर झांकियां प्रदर्शित करी गई। सदस्यों ने प्रतियोगी एवं सुन्दर गेम्स की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद उठाया । अध्यक्षा श्रीमती श्रुति सिंघल, महामंत्री सुश्री कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्षा श्रीमती केया मुरारका ने सभी सदस्यों का सहयोग लेकर कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया। मंजू पोद्दार,साधना देवड़ा, श्रुति अग्रवाल आदि सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।

reporter- devesh tiwari

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh