Advertisement

थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत देहली सुजानपुर के एक भवन, जो पूर्व में विद्यालय के रूप में संचालित था, में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना दिनांक 13.08.2025 को प्रातः भवन के प्रबंधक द्वारा दी गई। प्रबंधक ने बताया कि मृतक द्वारा दरवाज़ा न खोले जाने पर संदेह हुआ, जिसके उपरांत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ से शव बरामद किया गया। प्रबंधक के अनुसार मृतक व्यक्ति भवन की देखभाल का कार्य करते थे। घटना स्थल पर फॉरेंसिक यूनिट की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, जिसके उपरांत मृत्यु के कारणों का स्पष्ट होना संभव होगा।
प्रथम दृष्टया, घटना स्थल के निरीक्षण में किसी प्रकार के अपराध के साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। मृतक की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है। उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक 1 जुलाई 2025 से उक्त स्थान पर कार्यरत थे। प्रकरण में आवश्यक विवेचना की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh