Advertisement

श्रम युक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी

 

श्रमा युक्त को एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए दिया गया

आज दिनांक 13 /8/2025 को अपराह्न 1:00 बजे कानपुर के केंद्रीय ट्रेड यूनियन के सभी पदाधिकारी गण केंद्र सरकार की मजदूर किसान जन विरोधी महिला नौजवान विरोधी, तथा अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ भारत पर लगाने वह ब्रिटेन के साथ मुफ्त व्यापार समझौता जैसे नीतियों के खिलाफ सभी के प्रमुख मांगों का ज्ञापन भारत के प्रधानमंत्री नई दिल्ली के नाम का अपर लेबर कमिश्नर कानपुर के द्वारा सौपा गया इस अवसर पर संयुक्त मंच के संयोजक असित सिंह व हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री तारिणी कुमार पासवान जी ने सभी पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि टैरिफ के प्रभाव से भारत में बनी वस्तुओं का दुनिया के बाजार में महंगे होने के कारण कोई खरीदार नहीं मिलेगा जिसकl प्रभाव भारत के जनता और किसानों पर पड़ेगा इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार सौदा करने के कारण पूरे भारत को गुलाम बनाने की नीति के विरोध में भारत के प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहां की इस नीति को तुरंत बंद करें अन्यथा पूरे भारतवर्ष के श्रमिक किसान और जनता नौजवान सड़क पर उतरकर पूरे देश को ठप करने का आंदोलन करने के मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी अतः प्रधानमंत्री महोदय से सभी फेडरेशन के पदाधिकारी गण निवेदन करते हैं कि मजदूर कामगार बेरोजगार नौजवान महिलाओं की मांगों पर पुनः विचार करें ज्ञापन देने में मुख्य रूप से आसित सिंह, तारिणी कुमार पासवान, एस.ए.एम. जैदी राम प्रकाश राय, मोहम्मद वशी, योगेश ठाकुर, राजीव खरे, राणा प्रताप सिंह, कैलाश पासवान मीनाक्षी सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh