Advertisement

चार बेटियो ने महाआरती कर विदा किया

कानपुर 16 अगस्त 2025, युग दधीचि देहदान महायज्ञ में आज 207वीं आहुति के रूप में ग्राम बिरहुन, रसूलाबाद कानपुर देहात के मूल निवासी एवं वर्तमान में आरोहम हैप्पीनेस होम बिठूर कानपुर में रहने वाले 88 वर्षीय श्री शंकरलाल की पार्थिव देह उनके भतीजे डॉ उमेश पालीवाल एवं उनकी,चारों बेटियों वंदना, कल्पना, साधना एवं चेतना ने देहदान संकल्प को पूरा करते हुए अभियान प्रमुख मनोज सेंगर के सहयोग से दान कर दी,
बेटियों ने की महाआरती
शंकरलाल जी का देहदान करने से पहले चारों बेटियों ने पार्थिव देह की महाआरती करने के साथ अग्नि परिक्रमा भी की
बताते चलें कि शंकरलाल जी का 15 अगस्त को दोपहर निधन होने पर डॉ उमेश पालीवाल जी ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को सूचना दी, सेंगर द्वारा तत्काल देहदान संबंधी आवश्यक पत्रक तैयार करके महासचिव माधवी सेंगर से परामर्श कर देह को पीलीभीत मेडिकल मेडिकल कॉलेज कोदेने का निश्चय किया गया एवं आज 16 अगस्त शनिवार को प्रातः काल देह को लेकर कानपुर से चले और  पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को समर्पित किया, यहां देह को एनाटॉमी हेड डॉ अर्चना सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ सम्मान सहित स्वीकार किया और देहदानी परिवार का आभार जताया,चारों बेटियों ने दिया कंधा
शंकरलाल जी की मृत देह को दान करने हेतु ले जाते समय चारों बेटियों वंदना, कल्पना, साधना एवं चेतना ने आगे बढ़ कर कंधा दिया और महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल पेश की,
इस अवसर पर बहू डॉ मृदुला पालीवाल एवं समधी मुकेश पालीवाल का विशेष सहयोग रहा,मनोज सेंगर ने बताया कि शंकरलाल जी ने पिछले साल देहदान संकल्प लिया था, संस्था द्वारा यह 307वीं देह समर्पित की गई है,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh