Advertisement

चकेरी पुलिस ने 6 चोरों को किया गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल समेत 6 मोबाइल फोन बरामद।

कानपुर के चकेरी पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
अहिरवां चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को वह अपनी टीम के साथ अहिरवा इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चकेरी गांव की तरफ से 80 फीट रोड की तरफ आ रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने 80 फीट रोड पर घेराबंदी की और 3 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हिमांशु गौतम, विजय राय, अंकित सिंह, रवि सिंह, सुजीत कुमार और वेद कुमार बताया।
आरोपियों के पास से 3 मोटरसाइकिलें और 6 मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों और मोबाइल फोन को सस्ते दामों पर बेच देते थे और उससे मिले पैसों से शराब पीते थे और मौज-मस्ती करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh