Advertisement

जन्माष्टमी महोत्सव में लाल बंगला में भव्य आयोजन

जन्माष्टमी महोत्सव में लाल बंगला में भव्य आयोजन लाल बंगला में आज जन्माष्टमी के अवसर पर जगह-जगह भव्य सजावट की गई। जगईपुरवा, ओमपुरवा, लाल बंगला बाजार,एन टू रोड चौराहे पर जगह-जगह झांकियां देखकर जनता खुश हो आनन्द ले रही थी, ओमपुरवा में विनोद गुप्ता के द्वारा भव्य सजावट श्रृंगार व झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि आज लाल बंगला वृन्दावन नजर आ रहा है, ओमपुरवा से हरजिंदर नगर तक जगह जगह भव्य स्वागत किया गया है।इसमें प्रमुख रूप से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई,भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, राकेश तिवारी, शेष नारायण त्रिवेदी आदि को सम्मानित किया गया। लाल बंगला बाजार में कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने भव्य सजावट किया, राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि लाल बंगला में हर वर्ष की भांति भव्य सजावट की गई है। हजारों लोगों घर से निकल कर झांकियां का आनंद लें रहे थे इस पड़ाल में निवर्तमान सांसद राजा राम पाल,मानेश दीक्षित, अंकुर भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे। एन टू रोड चौराहे पर लाल बंगला उघोग व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह,विजय तिवारी, सुमित बघावन सोनू बाबा आये लोगों का स्वागत व अभिनन्दन किया।‌

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh