Advertisement

इस्कॉन कानपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
इस्कॉन कानपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन कानपुर में 16 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर उत्साह उमंग के साथ विशिष्ट महोत्सव मनाया गया। मंदिर में कृष्ण कालिया तालाब,गौशाला एवं उपवनों को झांकियां एवं लाइटों से सुशोभित थे। जगमगाता इस्कॉन प्रांगण कानपुर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।इस वर्ष इस्कॉन कानपुर में मनाई गई जन्माष्टमी अब तक का सबसे भव्य एवं विशिष्टमहोत्सव है।
सिंगापुर थाईलैंड गोवा बेंगलुरु इत्यादि अनेक स्थान से आए हुए दुर्लभ पुष्पों द्वारा संपूर्ण मंदिर को सजाया गया। डेढ़ लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र की आकर्षक दिव्य श्री श्री राधा माधव के मनमोहक दर्शन प्राप्त किए।
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रीमती नीलिमा कटियार जी विधायक कल्याणपुर, श्रीमती प्रमिला पांडे जी, महापौर, श्रीमान अरुण पाठक जी एमएलसी एवं कानपुर नगर के डीएम श्री जितेंद्र कुमार सिंह जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह, एसडीएम, सीडीओ, सीएफओ, पुलिस कमिश्नर और कमिश्नर इस विशेष अवसर पर उत्सव में सम्मिलित हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh