Advertisement

शिक्षको की समस्या को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भरी हुंकार

शिक्षको की समस्या को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भरी हुंकार

समस्या का समाधान न होने पर प्रारम्भ होगा अनिश्चितकालीन उपवास

 

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के तत्वावधान में आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रांगण में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस धरना-प्रदर्शन में जनपद के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया । अपनी लंबित समस्याओं के निस्तारण हेतु आवाज़ बुलंद किया।
संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित मांगों पर अब तक सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण यह आंदोलन किया गया। जिसमें शिक्षक व शिक्षिकाओ की मांग न मानने के कारण शिक्षकों में रोष व्याप्त हैं। बिल्हौर के प्रबंधक के द्वारा दो शिक्षको की सेवा समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, एनपीए का ठीक से रखरखाव नही किया जा रहा है,  अलग-अलग विघालय की समस्या सामने आ रही है। अवधेश कटियार ने अपने सम्बोधन में कहा कि तदर्थ शिक्षक का वेतन पोर्टल से होना चाहिए। जिला महामंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि विघा भवन इन्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता सिंह व नारी कल्याण की प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता को प्रबंधक के उत्पीड़न से मुक्त कराने की मांग किया।
इसमें मुख्य रूप से अवघेश कटियार, राहुल मिश्रा, रमेश चंद्र पांडेय, अनुराग कटारिया,आर सी मिश्रा, जयंत कुमार, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, शेखर चौधरी, प्रतीक कुमार, गगनदीप सिंह,सोहन लाल,ममता सिंह, सतवीर कोहली आशा देवी आदि लोग मौजूद रहे

देवेश तिवारी की रिपोर्ट…..

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh