Advertisement

वंचित समाज को अपना हक दिलाने के लिए आयोजित होगा राष्ट्रीय सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन

कानपुर नगर। सफाई कर्मचारी मजदूर संघ कार्यालय नगर निगम मोतीझील में वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति राष्ट्रीय संगठन के तत्वावधान में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया गया कि आगामी 24 अगस्त दिन रविवार को शहनाई गेस्ट हाउस निकट भन्नानापुरवा चौराहा में राष्ट्रीय सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार से वंचित वर्गों की सम्मानजनक भागीदारी एवं सरकार संगठन में उचित प्रतिनिधित्व की मांग भी की जाएगी। इस महासम्मेलन में देश प्रदेश के गणमान्य समाजसेवी हिस्सा लेने आ रहे हैं। प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल,संसद सदस्य रमेश अवस्थी प्रदेश सरकार की मंत्री असीम अरुण समाज कल्याण विभाग, डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद योगेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष खादी एवं ग्राम उद्योग निगम एमएलसी सलिल बिश्नोई विधायक सुरेंद्र मैथानी एमएलसी अरुण पाठक एवं भाजपा नेता सुरेश अवस्थी भी उपस्थित होंगे। महासम्मेलन का मुख्य विषय संविधान की परिकल्पना एवं वंचित समाज की सामाजिक आर्थिक राजनीतिक भागीदारी एवं उनके भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करना होगा। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से विषयों पर चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर दिनेश कुमार चंद्र सी एल बढ़ेल, बृजेश कुमार,धीरेंद्र गुनेरिया, बृजलाल भारती, ज्ञानवती, अजीत वाल्मीकि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता देवेश तिवारी की खास रिपोर्ट……

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh