Advertisement

संघ द्वारा पांचवे दिन भी विशाल धरना प्रदर्शन जारी

 

कानपुर,शुक्रवार को विधुत लोको शेड कानपुर में एस आर. डी ई ई/ (वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियन्ता कर्षण चल स्टाक कानपुर) के द्वारा लगातार भारत सरकार के द्वारा विधुत लोको शेड कानपुर के कार्यों में उपयोग होने वाले संसाधन जैसे ट्रेन (विधुत इंजन) के ब्रेक डाउन होने पर तुरन्त दुर्घटना स्थल पर कर्मचारी व उपकरण पहुँचाने हेतु महिन्द्रा थार गाड़ी शेड के नाम दिया गया है और यदि शेड में किसी कर्मचारी को चोट या दुर्घटना होती है तो सर्वप्रथम लोको अस्पताल पहुँचाने हेतु उसी गाड़ी से पहुँचाया जाता है परन्तु लगभग 1.5 वर्षों से उस गाड़ी को एस आर. डी ई ई/आर एस के द्वारा अपने बंगले पर रखा गया है तथा उसका उपयोग उनकी पत्नी,बच्चे करते है। एवं शेड में निरन्तर ठेकेदारी का कार्य निरन्तर निगमीकरण का कार्य एवं गलत तरीके से चार्जशीट देकर, गलत तरीके से नियम विरुद्ध स्थानान्तरण करके कमीशन उगाही जैसी मजदुर विरोधी गतिविधियों को लगातार इनके द्वारा किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में संघ शाखा ने पूर्व में 34 सूत्रीय मांग पत्र भी दिया था जिस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने पर संघ शाखा द्वारा 25 अगस्त 2025 से निरन्तर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस क्रम में आज लगातार पांचवे दिन भी संघ शाखा द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी रहा। इस धरना प्रदर्शन में शेड के समस्त कर्मचारियों ने सैकड़ो की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं पुरजोर तरीके से नारेबाजी के माध्यम से विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन में नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह,प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज मण्डल के सन्युक्त मण्डल सचिव गोविन्द रंजन सिंह प्रयागराज मण्डल के प्रयागराज मण्डल के मण्डल संगठन सचिव सुशील कुमार जी एवं मीटिंग का संचालन शाखा मंत्री अजीत सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर कानपुर के शाखा अध्यक्ष,दिनेश कुमार गुप्ता, अजय प्रताप सिंह एवं कानपुर के कई शाखाओं के शाखा सचिव अजीत सिंह,राजेन्द्र कुमार,भारत भूषण मिश्रा,सेराज अहमद, आर.एन.पी. सिंह शाखा कोषाध्यक्ष डी. के. पटेल,संगठन सचिव राकेश कुमार, सहायक शाखा सचिव प्रकाश सिंह, प्यारेलाल मीणा,सैय्यद मोहम्मद जहीन, जितेन्द्र कुमार,शाखा उपाध्यक्ष कोमल कुमार सिंह,अरशद उल्ला,योगेन्द्र कुमार,मान सिंह के साथ साथ शाखा के समस्त डेलीगेट के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थिति रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh