Advertisement

नवशील धाम मे भी गणपति बप्पा बिराजे 

 

कानपुर कल्याणपुर बिठूर रोड स्थित नवशील धाम सोसाइटी में महाराष्ट्र की तर्ज पर विशाल गणेश भगवान की मूर्ति स्थापना करके गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है एक बातचीत के दौरान आयोजक गौरव यादव ने बताया कि सोसाइटी के फेस -2 मे गणेश महोत्सव 3 वर्ष से मनाया जा रहा है इस वर्ष भी सोसाइटी निवासी लोगों ने भगवान गणेश महोत्सव में तन मन धन से अपना सहयोग करके भगवान की पूजा में भागीदार बने और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया 27 अगस्त को गणेश भगवान की वैदिक मत्रों के साथ पूजा अर्चना करके स्थापन किया गया जिसमें सोसाइटी के लोगों ने पूजा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कि प्रतिदिन महा आरती का आयोजन किया जाता है और विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी होते हैं जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं 30 अगस्त की शाम को गणेश भगवान को छप्पन भोग के साथ नाना प्रकार का प्रसाद भोग लगाया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जाने माने हास्य कलाकार अन्नु अवस्थी ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उन्होंने भगवान को भोग लगाकर आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही अपने कॉमेडियन अंदाज से लोगों को खूब हंसाया लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया मेधावी 50 बच्चों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर उनको सम्मानित किया गया 2 सितंबर सुबह 8:00 से विशाल भंडारा बाटा जाएगा इसके साथ हवन और 3 सितंबर को मूर्ति विसर्जन होगा इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से कहना चाहूंगा कि सभी लोग सनातन धर्म को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचने का काम करें और मानवता का प्रेम आपस में हमेशा बनाए रखें प्रतिदिन शाम 8:00 बजे महा आरती का आयोजन गणेश भगवान की पूजा अर्चना में लोग शामिल होकर गणेश भगवान का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को धन्य बनाएं विधायक अभिजीत सिंह सांगा और नीलिमा कटियार विधायिका पूजा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव यादव. सत्येंद्र यादव श्रीमती विमलेश यादव अमर सिंह डायरेक्टर बचपन प्ले स्कूल के डॉ नवदीप यादव जितेंद्र पाल हिमांशु सिंह उर्फ गुड्डू राजीव कुमार सहित सोसाइटी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

UPTV7 NEWS
भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh