Advertisement

दीप जलाकर बांटी मिठाई, दिए उपहार

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश, नगरीय निकाय चालक,कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी कर्मचारी साथियों एवं सदस्यों ने नगर निगम परिसर स्थित कार्यालय में दीप उत्सव के दौरान विधि विधान से भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी का पूजन किया एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कुछ वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार, अखिलेश सिंह, रमेश कुमार (कार्यालय मंत्री) राजेंद्र बाबू संयोजक लिपिक संवर्ग,बजरंगी लाल यादव,साबिर अली, शानू अहमद, इरशाद खान,संजय वर्मा, प्रभात कुमार, कुलदीप सोनी,ब्रजेश सुमन,रवि कुमार, विजय भारती, जगदीश मौर्य, विकास भूरे, प्रभात कुमार आदि कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh