Advertisement

होटल मालिक का अपने ही स्टाफ की लड़की से था प्यार मना करने पर ज़बरन किया बलात्कार

कोयला नगर स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि होटल संचालक ने उनके साथ बंधक बनाकर रेप किया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपित होटल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चकेरी निवासी 21 वर्षीय युवती के अनुसार वह पिछले एक साल से कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में काम कर रही हैं। होटल के संचालक आदर्श विहार निवासी मनोज कुमार पटेल हैं। पीड़िता ने बताया कि संचालक मनोज कुमार पटेल ने कुछ समय पहले प्रेम का प्रस्ताव रखा था। जिस पर युवती ने मना कर दिया था। इसके बाद वह होटल में नौकरी कर रही थीं। पीड़िता ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात को वह होटल में थीं। तभी संचालक मनोज आया और जबरन उन्हें खींचकर कमरे में ले गया। फिर उनके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित ने उन्हें धमकाते हुए छोड़ दिया। फिर पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे पीएसी मोड़ बाईपास से गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh