Advertisement

”एक कदम गांधी के साथ”

सर्व सेवा संघ के तत्वाधान में ”एक कदम गांधी के साथ” निर्भरता के लिए सर्व सेवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा राजघाट वाराणसी से राजघाट दिल्ली तक की एक शांति सद्भावना जन जागरण पदयात्रा उन्नाव शुक्लागंज होते हुए कानपुर पहुंची है। जिसका स्वागत आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई दीपक मालवीय, सुरेश गुप्ता नौशाद आलम मंसूरी तथा देव कुमार कबीर ने प्रतीक चिन्ह, माला, अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। यह पदयात्रा है अमन का, प्यार का संदेश है- संकल्प का निर्माण का ॥ यह यात्रा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रारंभ हुई है जो वाराणसी प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ उन्नाव, कानपुर होते हुए इटावा फिरोजाबाद आगरा मथुरा फरीदाबाद निजामुद्दीन राजघाट दिल्ली 25 नवंबर 2025 को पहुंचेगी। उक्त यात्रा में मुख्य रूप से सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। सद्भाव और अमन का संकल्प लें रहे थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh