Advertisement

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वार्ता संपन्न

कानपुर नगर। कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा प्रेषित 25 सूत्रीय मांग पत्र एवम 8 सूत्रीय अतिरिक्त मांग पत्र पर नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वार्ता संपन्न हुई।
जिसमे मुख्य रूप से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को माह की 5 तारीख को वेतन, ईपीएफ एवम ESI को कैंप लगाकर जेटीएन कंपनी को अपडेट करने का नगर आयुक्त  ने निर्देशित किया, और कर्मचारियों का एसीपी स्थाईकरण पदोन्नति हेतु साम्यवद्ध किए जाने को  निर्देशित किया, द्वितीय श्रेणी लिपिको को प्रथम श्रेणी में पदोन्नति हेतु वरिष्ठ सूची एक सप्ताह के अंदर जारी करने को कहा, सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को प्रत्येक माह सेवानिवृत्ति तिथि के दिन ससम्मान भुगतान करने को निर्देशित किया, सेवारत एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारी कि प्रत्येक दिन 50 फाइलों के निस्तारण हिट निर्देशित किया गया और अन्य मांगों पर विस्तृत चर्चा करते हुए शीघ्र ही कार्यवृत्ति जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त आवेश खान, जगदीश यादव, अनूप बाजपेई, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अजय संखवार, डॉक्टर अमित सिंह गौर, प्रभारी अधिकारी कार्मिक ध्रुव नारायण, विद्यासागर यादव, अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
कर्मचारियों की ओर से संघ के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया, महामंत्री रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू निगम, नरेंद्र खन्ना, राम सुंदर मौर्य, रामगोपाल चौधरी, राकेश मिश्रा, उमाकांत शर्मा, पवन कौशल, देवीदिन भाऊ, संजय हजारिया, मुन्ना पहलवान, आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh