Advertisement

नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा करेंगे वाल्मीकि समाज के सुदर्शन धर्मशाला का भूमि पूजन

कानपुर नगर। महर्षि वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला आयोजन समिति द्वारा प्रेस कांफ्रेंस रायपुरवा धर्मशाला में आयोजित की गई।जिसमें आज 14 दिसंबर को धर्मशाला का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने भूमि पूजन कराए जाने की बात कही  साथ ही बताया गया कि कानपुर नगर के विधायकगण, सांसद, महापौर व समाजसेवी भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समिति द्वारा वाल्मिकी समाज से ज्यादा से ज्यादा लोगों के भूमि पूजन कार्यक्रम समारोह में शामिल होने की अपील भी की गई है l प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से प्रकाश हज़ारिया, राम गोपाल समुद्रे, विनोद कुमार एडवोकेट, मुन्ना पहलवान, मुन्ना हजारिया, बबलू खोटे, राम स्वरूप, सुरेश भारती, विनय सेन, राकेश ताराचंद, श्रीकांत, डी.डी.सुमन, हरभजन, बउआ वाल्मिकी, सुनील हजारिया, विनोद लाला, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh