Advertisement

वात्सल्य किड्स के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ संपन्न

कानपुर नगर। कुसुम लता दीक्षित वात्सल्य अकैडमी द्वारा वात्सल्य किड्स माय फर्स्ट छोटा स्कूल केशवपुरम में पहला स्थापना दिवस सुंदरकांड का पाठ करके बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक एस.के. दीक्षित ने बताया कि यह कानपुर का पहला एवं देश में डेढ़ सौ से अधिक स्कूल है, खास बात यह है कि प्ले ग्रुप से ही हमारे यहां स्मार्ट क्लासरूम है, जिसमें बच्चे खेल-खेल के साथ कई एक्टिविटीज करते हुए पढ़ाई करते हैं। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ आकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया एवं प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ.अर्चना दीक्षित, विनम्र दीक्षित, मानसी सिंह, बबिता सिंह, आयुष शुक्ला के साथ बच्चों के माता-पिता और स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh