Advertisement

ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति की भेंट

जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर श्री विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट की। ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है।

शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जनपद कानपुर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh