Advertisement

धूमधाम से मनाया गया प्री क्रिसमस महोत्सव, प्रेम और शांति का दिया संदेश

कानपुर। न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड, कानपुर के तत्वाधान में लाजपत भवन, मोतीझील में भव्य ‘यीशु राजा जन्मा’ क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में शहर के विभिन्न चर्चों के पादरियों सहित तमाम स्कूलों के प्रबंधक और प्रिंसिपल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पादरी अनिल गिल्बर्ट की प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद मिसेज हैलीना सिंह ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
इस दौरान चर्च के बच्चों- सोनू, दिव्या, जेसिका, कोमल, महक, संजना, स्वाती, इत्यादि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु के जन्म की खुशियों को मनाया महोत्सव में दो प्रभावशाली लघु नाटिकाएँ भी प्रस्तुत की गईं।
चर्च के प्रमुख पादरी जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस हम सभी लोगों के लिए प्रेम और शांति का संदेश लेकर आता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक अभिताभ बाजपेयी, कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय, हरविन्दर सिंह लार्ड, धनीराम पैंथर, नेता सदन नवीन पंडित एवं वरिष्ठ समाज सेवक तौफीक अहमद सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh