कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइन्स में “एक शाम श्रद्धेय नेता जी के नाम – स्मृतियों में नेताजी शब्दों में श्रद्धांजलि” शीर्षक से एक भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ और राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व, संघर्ष और जनसेवा को याद किया। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मंच के माध्यम से कवियों ने काव्यापाठ कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा साहित्यकारों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान हेमंत पांडे, अशोक यादव, डॉ. अजय अटल, जय राम जय, डॉ. उमाशंकर यादव, शिखा मिश्रा, अनिता मौर्या, हेमा कीर्ति पांडे और शिवम कुमार आजाद सहित कई प्रमुख कवि मौजूद रहे। वक्ताओं के मुख्य विचार प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि नेताजी ने शोषित, वंचित और पीड़ित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ ने कहा कि आजादी के पूर्व नेताजी ने सुभाष चंद्र बोस को और आजादी के बाद यदि किसी को नेताजी का संबोधन मिला है, तो वह स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव हैं नेताजी ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर किसान, जवान, महिला, अगड़ा और पिछड़ा—सबके कल्याण के लिए कार्य किया, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी ने महिलाओं और व्यापारियों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य नेताजी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखना, उनके समाजवादी विचारों का प्रचार-प्रसार करना तथा साहित्य व संस्कृति के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेंद्र यादव ‘भाई जी’ तथा राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल जैन ने आमंत्रित कवियों, साहित्यकारों और उपस्थित समाजवादी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष फज़ल महमूद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महामंत्री बंटी सेंगर, पूर्व प्रत्याशी मनोज शुक्ला, आकाश यादव, मोगली यादव, शाहिद और दीपक खोटे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















