कानपुर नगर। देवकी नगर यशोदा नगर में दि गेमिंग कैफे का शुभारंभ विधि विधान से हवन पूजन के पश्चात किया गया। पारिवारिक जनों ने फीता काटा और आसपास के क्षेत्रीय लोगों का मिष्ठान वितरण करके मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर दीपक गौतम ने बताया कि दि गेमिंग कैफे का शुभारंभ देवकी नगर चौराहे के पास हुआ है, गेम लवर के विजन को ध्यान में रखते हुए हमारे इस प्रतिष्ठान में प्ले इट रिपीट के स्लोगन में खेल के साथ-साथ खाने-पीने की अनेक वस्तुएं चाय और कॉफी के साथ मौजूद होगी।
बच्चों के गेम्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गेम तो अच्छे होते हैं लेकिन मोबाइल पर खेलना खतरनाक है, बच्चे मोबाइल अपने हाथ में लेकर के कई घंटे के हिसाब से गेम खेलते हैं और अवसाद में चले जाते हैं, हमारे इस शॉप में गेम खेलने के लिए बच्चे अपने अभिभावकों के साथ भी आ सकते हैं। साथ ही अभिभावकों को भी यहां पर आकर एक अच्छा अनुभव मिलेगा। बच्चे आधा घंटा और अधिकतम एक घंटा गेम खेल पाएंगे। हमारे यहां पर फैमिली स्टॉल भी बुक होते हैं। यहाँ रिमोट फ्रेंडली गेम है यह घुसकर खेलने वाली गेम नहीं है एक टाइम पीरियड के अंदर रहेगा, तो लोग रिलैक्स कर लेंगे और दिमाग में भी बदलाव आएगा। पहले लोग जिस तरह से वीडियो गेम खेलते थे अब इस तरह से गेमिंग के लिए निकलेंगे। आने वाले समय में गेमिंग का स्कोप बढ़ रहा है। एक्शन गेम भी हैं और नए-नए तरीके रोजाना गेम्स आ रहे हैं इस क्षेत्र में बहुत ही बदलाव आ रहा है। यह भी कहा कि PS4 के लिए ₹100 और ps5 के लिए 150 प्रति घंटा के हिसाब से गेम खेलने की दर होगी। आने वाले समय में हम मंथली स्लॉट भी बुक कर पाएंगे। एक महीने तक हम गेम खेलने आने वाले बच्चों के लिए चाय,कॉफी, बर्गर और मैगी आदि नाश्ता मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर निशु गौतम, सत्यम राठौर,अभिषेक राठौर, एडवोकेट सुरेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















