Advertisement

बर्रा में 14वें और पनकी में 17वें जागरण में पहुंचे, ढोल-नगाड़ों और पटाखों से हुआ भव्य स्वागत

कानपुर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं एमएलए इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने शनिवार को बर्रा और पनकी में आयोजित मां भगवती के जागरण कार्यक्रमों में पहुंचकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने बर्रा में आयोजित 14वें मां भगवती जागरण की कमेटी को 51 हजार रुपये और पनकी के सरायमीता स्थित मां काली मंदिर में जय बजरंग कमेटी की ओर से आयोजित 17वें मां भगवती विशाल जागरण एवं भव्य श्रृंगार कार्यक्रम में एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की। दोनों कार्यक्रमों में उन्होंने कुल एक लाख 51 हजार रुपये का सहयोग दिया।
दोनों आयोजनों में पहुंचने से पहले सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आतिशबाजी के बीच भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच स्वागत से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल नजर आया। सबसे पहले सेठ मुरारी लाल अग्रवाल बर्रा में आयोजित 14वें मां भगवती जागरण में पहुंचे। यहां आयोजन कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कमेटी को 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट कर धार्मिक आयोजन में सहयोग दिया। इसके बाद वह पनकी के सरायमीता स्थित मां काली मंदिर पहुंचे, जहां जय बजरंग कमेटी की ओर से 17वें मां भगवती विशाल जागरण एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया था। यहां भी उनके आगमन पर ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ स्वागत किया गया। आयोजकों ने उन्हें माला पहनाकर और भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
पनकी स्थित मां काली मंदिर में मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया था। सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और जय बजरंग कमेटी को एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। मां भगवती के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
जागरण में शिवम सांवरिया म्यूजिकल जागरण ग्रुप के कलाकारों ने मां भगवती के भजनों का गुणगान किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। सेठ मुरारी लाल अग्रवाल सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग के लिए जाने जाते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के साथ धार्मिक आयोजनों में उनकी सहभागिता भी उल्लेखनीय रहती है। बर्रा और पनकी में आयोजित दोनों जागरण कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग देकर उन्होंने आयोजन समितियों का उत्साह बढ़ाया।

मोहम्मद आमिर के रिपोर्टर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh